Showing posts with label देख नहीं पाता है... Show all posts
Showing posts with label देख नहीं पाता है... Show all posts

Friday, February 21, 2020

सिर्फ तुम


क्यों उनकी आंखों से
निकला आंसू हर कोई
देख नहीं पाता है..



आजकल तो हर कोई
लड़कों को ही
बुरा बताता है..



वो करते हैं प्यार अपनों को
खुद से भी ज्यादा
फिर न जाने क्यों उनके
प्यार का हिसाब
हर बार लगाया जाता है..



और आजकल तो हर कोई
लड़कों को ही
बुरा बताता है..



अपने लिए
कभी नहीं करते
फरमाइश ये



हर बार अपनों की
खुशी में इन्हें भी
खुश पाया जाता है..



माना नज़रें गन्दी होतीं हैं
कुछ लड़कों की बेशक़
पर उनकी गलतियों का
इल्जाम हर किसी पर क्यों
लगाया जाता है..



और न जाने क्यों
आजकल हर कोई
लड़कों को ही बुरा
बताता है..



दिल के टूट जाने पर भी
नहीं कहते ये
बेबफ़ा किसी को..



लेकिन धोखेबाजी का ताज़
हर बार इनके
सर पर ही
सजाया जाता है..



और ये सब
अनदेखा कर के भी



आजकल तो
हर कोई
लड़कों को ही
बुरा बताता है..
 
अंकित तिवारी 
 

 

संसद भवन में स्थापित सेंगोल का क्या इतिहास है ?(पांच हजार पूर्व का इतिहास )

पीएम नरेंद्र मोदी जी का एक और ऐतिहासिक फ़ैसला जिसने हमारे पूज्य प्रधानमंत्री जी के गौरव के साथ - साथ भारत के भी सम्मान को भी बढ़...