Monday, July 26, 2021

सूर्य नमस्कार के १० फायदे क्या है ?

 सूर्य नमस्कार के १० फायदे क्या है ? 

 


 


सूर्य नमस्कार जिसे हम आम भासा में सूर्य प्रक्रिया भी कहते है,  यह शारीरिक तंत्र के लिए एक अभ्यास है –इसे सम्पूर्ण शरीर के व्यायाम रूप में लिया जा सकता है। सूर्य नमस्कार का प्रभाव पुरे शरीर में महसूस किया जा सकता है।  ये हमारे शरीर को ऊर्जा से भर देता है।  सूर्य नमस्कार का मतलब होता है , सूर्य के आगे झुकना उनका अभिनन्दन करना।  सूर्य नमस्कार आध्यात्मिक साधना के लिए भी बहुत उपयोगी है।  
सूर्य नमस्कार को ऐसे देखा जा सकता है की , हम जो कुछ भी खाते है या पीते है , वो सब सूर्य ऊर्जा के द्वारा ही सींचे गए होते है या दूसरी भासा में कहे तो सबमे सूर्य की ऊर्जा का कुछ स्त्रोत होता है।  हम मनुष्यो के जीवन में सूर्य ऊर्जा का बहोत महत्तव है।
सूर्य नमस्कार को कसरत के रूप में भी लिया जा सकता है।  सूर्य नमस्कार हमारी पीठ तथा हमारी मांशपेशियों को सुसज्जित तथा मजबूत करने में मदद करता है।  सूर्य नमस्कार के बाद यदि सूर्य के किरणों द्वारा चार्ज किया हुआ जल ग्रहण किया जाये तो सूर्य नमस्कार का दुगुना लाभ प्राप्त होता है।  

सूर्य नमस्कार शरीर को एक बेहतर आकार देता है।  परन्तु ये तभी पूरी तरह से फायदेमंद है जब आप इस प्रक्रिया के द्वारा सूर्य ऊर्जा को आत्मसात करना सिख लेते है।  सूर्य नमस्कार करने से आपकी ऊर्जा सूर्य की ऊर्जा से ताल -मेल बैठा लेती है , जिससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करते है।  सूर्य नमस्कार में बारह मुद्रा या आम भासा में बारह आसान है।  सूर्य नमस्कार हमारी चेतना को जागृत करने के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।  हमारी शरीर के पांचों तत्वों से जोड़ने का काम भी सूर्य ऊर्जा करती है , जो की हमें सूर्य नमस्कार से प्राप्त होती है।  
सूर्य नमस्कार के बाद अगर शरीर को जरा आराम दे और शीघ्रता ना करते हुए दो से तीन घंटे का अंतराल नहाने में और सूर्य नमस्कार में  दे तो यह काफी लाभदायक होता है।  सूर्य नमस्कार में सूर्य त्राटक भी आ जाता है , जिसमे उगते सूर्य को लगातार देखने की प्रक्रिया है।  यह प्रक्रिया गर्मियों में सुबह के ५ या ५ : ३० के आस -पास की जा  सकती है तथा सर्दियों में  ६ या ६ : ३० तक किया जा सकता है।  सूर्य नमस्कार का भी यही समय अनुकूल माना जाता है।  आप सूर्य नमस्कार और सूर्य त्राटक दोनों ही सूर्य उदय के बाद एक घंटे तक ही कर सकते है , उसके बाद सूर्य से अल्ट्रावेव निकलने लगती है , जो शरीर के लिए हानिकारक है।

 

  हमारे शरीर में सात चक्र है।  सूर्य नमस्कार उन सात चक्रो को सुधा तथा संतुलित करने में सहायक सिद्ध होता है , परन्तु ये तभी पूरी तरह से काम करता है , जब इसे आत्मसात कर लिया जाए।  इन बारह चक्रो के आसान में बारह मंत्र बोले जाते है तथा बारह योगासन की प्रक्रिया होती है।  इन सारे मंत्रो का और योगासन का एक ही सरल अर्थ है।  सूर्य देव जो समस्त ब्रह्माण्ड में ऊर्जा के रूप में स्थित है उन्हें हमारा प्रणाम है

 

 सूर्य नमस्कार सूर्य की रौशनी में किया जाये तो ये अधिक फायदेमंद होता है।  क्योकि सूर्य को देव मन जाता है और ये ऊर्जा के भरपूर स्रोत है , तो इसके समक्ष ही इनको प्रणाम करना सही होगा ना।  हमारे ऋषि -मुनि भी सूर्य को अर्ध्य देने तथा उनके पूजा करने के बिधान के बारे में बताते है।  हमारे ज्योतिष शास्त्र में भी सूर्य का बहोत बड़ा महत्तव है ।  सूर्य को सभी ग्रहो का राजा भी कहा जाता है।  सूर्य को लेकर हमारी प्राचीन ग्रंथो में कई कहानियाँ भी है। श्रीमदभगवत पुराण के अनुसार सूर्य को ही सबसे पहले गीता का ज्ञान हुआ था। सूर्य  ज्ञान की दृस्टि से या फिर अध्यात्म की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण है।  
तो आईये जानते है सूर्य नमस्कार के बारह योगासनों के बारे में।  पहले नाम की चर्चा कर लेते है।  

१) प्रणामासन (Pranamasana - The Prayer Pose)


ये पहला योगासन नाम से ही स्पष्ट हो रहा है की , ये एक प्राथना की अवस्था है।  इसमें उच्चारण किया जाने वाला मंत्र है (ॐ मित्राय नमः (  इस मन्त्र का अर्थ है जो सबके लिए मित्र है ) ) सूर्यनमस्कार के पहले चरण में आज्ञा चक्र पर ध्यान लगाया जाता है।  इस प्रक्रिया में उच्छवास(लम्बी और गहरी श्वास लेना)  लिया जाता है। 

प्रणामासन के फायदे :- 

प्राणामासन शरीर के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
तंत्रिका तंत्र को आराम देता है।

२) हस्तउत्तनासन (Hasta Uttanasana - Raised Arms Pose) ।  

सूर्यनमस्कार के दूसरे चरण या योगासन को कहते है ,  हस्तउत्तनासन।  इस योगासन में भी हम सूर्य को नमस्कार करते है तथा इस प्रक्रिया में एक दूसरे नाम से या मंत्र से सूर्य देव को प्रणाम करते है।  वो मंत्र है (ॐ रवये नमः।( इस मंत्र का अर्थ है दीप्तिमान या दीप्तिमान।) )

हस्तउत्तनासन के फ़ायदे : -

 हस्तोत्तानासन पेट की मांसपेशियों को फैलाता है और टोन करता है।
यह छाती का विस्तार भी करता है, जिसके परिणामस्वरूप ऑक्सीजन का पूरा सेवन होता है, जिससे फेफड़ों की क्षमता का पूरी तरह से उपयोग होता है।

३ )

 हस्तपादासन (आगे की ओर झुकना) :- 

ये सूर्यनमस्कार का तीसरा योग है ,जिसमे शरीर को आगे की और झुकाना होता है। इसमें ध्यान को मणिपूरक केंद्र पर केंद्रित किया जाता है।  इस प्रक्रिया में श्वास को धीरे -धीरे छोड़ते हुए शरीर को आगे की और झुकाया जाता है।  इस योग में सूर्य मंत्र है ( ॐ सूर्याय नमः , जिसका अर्थ है जो गतिबिधि के कारक है।   सरल अर्थ में जो गतिबिधि उतपन्न करने के लिए जिम्मेदार है, तथा जो अन्धकार को दूर करने वाले है , उन सूर्य देव को हम प्रणाम करते है।  )


    हस्तपादासन  के फ़ायदे   :- कमर और रीढ़ को लचीला बनाता है।
    हैमस्ट्रिंग को फैलाता है।
    कूल्हों, कंधों और बाहों को खोलता है।

 

4)

 अश्व संचालनासन (घुड़सवारी मुद्रा)  :- 

ये सूर्यनमस्कार का चौथा योग है।  इस स्थिति में ध्यान बिशुद्धि चक्र पर होता है। इस योगासन में श्वास को भरते हुए बाएं पैर को पीछे की ओर ले जाना होता है । छाती को खींचकर आगे की ओर तानें। गर्दन को अधिक पीछे की ओर झुकाएं। टांग तनी हुई सीधी पीछे की ओर खिंचाव और पैर का पंजा खड़ा हुआ। इस योग में सूर्य मंत्र है ( ॐ भाववे नमः  (अर्थ:  वह जो रोशन या चमकीला हो।))

अश्व संचालनासन के फायदे :-

अश्व संचालनासन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
रीढ़ और गर्दन को लचीला बनाता है।
अपच, कब्ज और साइटिका के लिए अच्छा है।

 

 5)

दंडासन (स्टिक पोज)  :- 

ये सूर्य नमस्कार का पांचवा योग है। इस क्रिया में ध्यान 'सहस्रार चक्र' पर केन्द्रित होना चाहिए ।  इस योग क्रिया में श्वास को धीरे-धीरे बाहर की और निकालते हुए दाएं पैर को भी पीछे ले जाएं। दोनों पैरों की एड़ियां आपस में  मिली हुई हों। पीछे की ओर शरीर को खिंचाव दें और एड़ियों को पृथ्वी पर मिलाने का प्रयास करें। नितम्बों को अधिक से अधिक ऊपर उठाएं। गर्दन को नीचे झुकाकर ठोड़ी को कण्ठकूप( लैंप वेल )  में लगाएं। इस योग में सूर्य मंत्र है  ( ॐ खगया नमः (अर्थ: वह जो सर्वव्यापी है, जो आकाश में घूमता है। )

 दंडासन  के फ़ायदे :-  

दंडासन बाहों और पीठ को मजबूत करता है
मुद्रा में सुधार करता है।
कंधों, छाती और रीढ़ को स्ट्रेच करता है।
मन को शांत करता है।

 

6)

 अष्टांग नमस्कार (आठ भागों की मुद्रा के साथ नमस्कार  ) :- 

ये सूर्य नमस्कार का छठा योग है। इस योग में ध्यान को 'अनाहत चक्र' पर टिका दें और श्वास की गति सामान्य रखना होता है ।  इस स्थिति में श्वास भरते हुए शरीर को पृथ्वी के समानांतर, सीधा साष्टांग दण्डवत करें और पहले घुटने, छाती और माथा पृथ्वी पर लगा दें। नितम्बों को थोड़ा ऊपर उठा दें। श्वास छोड़ दें। इस योग में सूर्य मंत्र है ( ॐ पौशन नमः जिसका अर्थ है पोषण और पूर्ति का दाता। )

अष्टांग नमस्कार के फ़ायदे :- 

अष्टांग नमस्कार करने से  पीठ और रीढ़ की हड्डी  में लचीलापन आता  है तथा पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती है ।ये योग तनाव और चिंता को कम करने में काफी फायदेमंद है।

  


7)

भुजंगासन (कोबरा मुद्रा) :- 

ये सूर्य नमस्कार का सातवां योग है। इस स्थिति में आपका ध्यान मूलाधार चक्र पे होना चाहिए।  इस योग में धीरे-धीरे श्वास को भरते हुए छाती को आगे की ओर खींचते हुए हाथों को सीधे कर दें। गर्दन को पीछे की ओर ले जाएं। घुटने पृथ्वी का स्पर्श करते हुए तथा पैरों के पंजे खड़े रहें। इस योग का मंत्र है  ( ॐ हिरण्य गर्भाय नमः जिसका अर्थ है जिसके पास सुनहरे रंग का तेज है।


भुजंगासन कंधो , छाती और पीठ को फैलता है तथा लचीलापन बढ़ाता है ।ह्रदय को स्फूर्ति प्रदान करता है।  



8)

अधोमुक्त श्वानासन :-

 इसे हम सामान्य भासा में पर्वतासन (पर्वत मुद्रा) भी कहते है।   ये सूर्य नमस्कार का आँठवा योग है।  इसमें ध्यान को सहस्रार चक्र पर केंद्रित किया जाता है।  इस योग में  श्वास को धीरे-धीरे बाहर निकालते हुए  हुए दाएं पैर को भी पीछे ले जाना होता है । दोनों पैरों की एड़ियां आपस में मिलनी चाहिए तथा पीछे की ओर शरीर को खिंचाव देकर एड़ियों को पृथ्वी पर मिलाने का प्रयास करें। नितम्बों को अधिक से अधिक ऊपर उठाएं। गर्दन को नीचे झुकाकर ठोड़ी को कण्ठकूप में लगाएं। ध्यान 'सहस्रार चक्र' पर केन्द्रित करने का अभ्यास करें। इस योग का मंत्र है (ॐ मरीचये नमः जिसका का अर्थ है अनंत किरणों वाला प्रकाश दाता।)

पर्वतासन (पर्वत मुद्रा)  :- पर्वतासन हाथों और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
रीढ़ की हड्डी के क्षेत्र में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। 


9)

अश्व संचालनासन (घुड़सवारी मुद्रा)  :-

ये सूर्य नमस्कार का नवा योग है। इस योग में विशुद्धि चक्र पर ध्यान लगाया जाता है।   इस योग की प्रक्रिया में श्वास को भरते हुए बाएं पैर को पीछे की ओर ले जाएं। छाती को खींचकर आगे की ओर तानें। गर्दन को अधिक पीछे की ओर झुकाएं। टांग तनी हुई सीधी पीछे की ओर खिंचाव और पैर का पंजा खड़ा हुआ। इस योग में सूर्य मंत्र है ( ॐ आदित्याय नमः , जिसका अर्थ है अदिति का पुत्र, ब्रह्मांडीय दिव्य मां।)

घुड़सवारी मुद्रा के फ़ायदे :-     

अश्व संचालनासन योग को करने से  पेट के अंग टोन होते है तथा पैर की मांसपेशिया लचीली बनती है।  

 

 10)

 हस्त पदासन 

 कार्यान्वयन: साँस छोड़ें और पैरों को एक साथ खींचे, दाहिने पैर को सामने रखें (आसन 3 के समान)। बस अपने घुटनों को इतना मोड़ें कि आपकी छाती आपकी जांघों पर टिकी रहे और आपका सिर आपके घुटने पर टिका रहे।

 

  फ़ायदे: 

 

  इससे अनिद्रा, ऑस्टियोपोरोसिस, सिरदर्द, चिंता और तनाव सभी को कम किया जा सकता है।

 

11)

हस्त उत्तानासन 

उसके बाद, एक गहरी सांस लें और अपनी बाहों को अपने सिर के ऊपर और ऊपर की ओर फैलाएं (जैसे मुद्रा 2) ऊपर देखें और अपने शरीर को थोड़ा पीछे की ओर बढ़ाने के लिए अपने श्रोणि को आगे की ओर दबाएं। गहरी सांस छोड़ें।

 फ़ायदे: 

  यह अस्थमा, पीठ के निचले हिस्से में दर्द और थकान जैसी बीमारियों का इलाज करता है।  

यह पाचन में भी मदद करता है।  

छाती का विस्तार करता है, जिसके परिणामस्वरूप पूर्ण ऑक्सीजन का सेवन होता है।

 

 12. उर्ध्व हस्तासन

 

  श्वास लें और अपनी भुजाओं को भुजाओं तक पहुँचाएँ और एक बार फिर उर्ध्वा हस्तासन में उपर की ओर पहुँचें।

 

 फ़ायदे: 

  जांघों, घुटनों और टखनों को मजबूत किया जाता है, और मुद्रा में सुधार होता है।  

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण विकसित करने में आपकी सहायता करने के लिए अपने कूल्हों और पेट और अपनी मांसपेशियों को टोन करें।

 

 

1. पाचन तंत्र को मजबूत करता है | (Strengthens the digestive system)|

यदि आप प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें, तो आपका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है। इससे आपकी पेट संबंधित समस्या दूर हो सकती है।

 

2. शरीर में लचीलापन लाता है | ( Brings flexibility in the body.)


सूर्य नमस्कार एक अच्छा व्यायाम माना जाता है। यदि आप प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें, तो इससे आपके शरीर में लचीलापन पैदा हो सकता है और आपको झुकने उठने में आसानी होगी।

 

3.  वजन को कंट्रोल करता है | (Controls the weight )


यदि आप मोटापे की समस्या से परेशान है, तो सूर्य नमस्कार आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। इसे करने से शरीर पर जोर पड़ता है और आपकी अनावश्यक चर्बी धीरे-धीरे कम हो सकती है।

 

4. शारीरिक मुद्राओं में  सुधार लाता है। (4. Improves physical postures.)


यदि आप बैठने वाला काम ज्यादा कर रहे हो, तो आपके लिए सूर्य नमस्कार बेहद फायदेमंद हो सकता है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर का दर्द खत्म होता है।

 

5. हड्डियों को मजबूत करता है। (Strengthens bones.)

सूर्य से निकलने वाली विटामिन डी हमारे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि आप प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें, तो हड्डी से संबंधित बहुत सारी बीमारियां दूर हो सकती है।

6. तनाव में लाभदायक

सूर्य नमस्कार करते समय हम लंबी सांस लेते है, जिसकी वजह से हमारे शरीर में होने वाली बेचैनी और तनाव बहुत हद तक दूर होती है। यदि आप प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें, तो अपका तनाव बहुत हद तक दूर कर सकता है।

 

7. कब्ज दूर करे

झुकने वाले कामों को करने से कब्ज की समस्या कभी भी नहीं होती है। यदि आप सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करें, तो आपकी कब्ज की शिकायत बहुत हद तक दूर हो सकती है।

 

8. अनिद्रा की समस्या |

सूर्य नमस्कार करने से शरीर को राहत मिलती है। इसकी वजह से हमें नींद अच्छी आती है। यदि आप प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें, तो आपकी अनिद्रा की समस्या बहुत हद तक दूर हो सकती है।

 

9. ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में लाभदायक

सूर्य नमस्कार करने से शरीर में खून का संचार तेजी से होता है। इससे पूरे शरीर को एनर्जी मिलती है और हम किसी काम को करने में समर्थ रहते है। यदि आप प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें, तो आपका ब्लड सर्कुलेशन हमेशा ठीक रह सकता है।

10. पीरियड

महिलाओं में पीरियड सही समय पर ना होने की समस्या अक्सर सुनने को मिलती है। यदि आप प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें, तो इस आपके शरीर में हार्मोस बैलेंस रह सकता है और पीरियड हमेशा सही समय पर हो सकता हैं।

11.  त्वचा को रखे खूबसूरत

सूर्य नमस्कार करने से कब्ज की समस्या आसानी से दूर होती है। आपको बता दें, कि कब्ज की वजह से ही ज्यादातर त्वचा की समस्या उत्पन्न होती है। यदि आप प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें, तो आपके चेहरे की झुर्रियां बहुत हद दूर हो सकती है।

12. मन की एकाग्रता

प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से वात पित्त और कफ जैसी समस्या शांत होती हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऐसी समस्या उत्पन्न होने से मन की एकाग्रता खत्म हो जाती है। यदि आप प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें, तो आपको इस तरह की बीमारियों से निजात मिल सकता है और आपकी मन की एकाग्रता सही बनी रह सकती हैं।

 

 

 

 1. Strengthens the digestive system .

If you do Surya Namaskar daily, your digestive system can be strengthened. This can solve your stomach related problems.

2. Brings flexibility in the body .


Surya Namaskar is considered a good exercise. If you do Surya Namaskar daily, it can create flexibility in your body and make it easier for you to bend over.

3. Controls Weight.


If you are troubled by the problem of obesity, then Surya Namaskar will be very beneficial for you. By doing this, the body gets stressed and your unnecessary fat can be reduced gradually.

4. Improves physical postures.


If you are doing more sitting work, then Surya Namaskar can be very beneficial for you. By doing Surya Namaskar, body pain ends.


5. Strengthens bones.

Vitamin D from the sun helps in making our bones strong. If you do Surya Namaskar daily, then many diseases related to bone can be cured.

6. Beneficial in stress

While doing Surya Namaskar, we take long breaths, due to which the restlessness and stress in our body goes away to a great extent. If you do Surya Namaskar daily, then your stress can be removed to a great extent.

7. Relieve Constipation

Constipation is never a problem by doing bending works. If you do Surya Namaskar daily, your constipation problem can go away to a great extent.

8. Insomnia problem.


Surya Namaskar gives relief to the body. Due to this we get good sleep. If you do Surya Namaskar daily, your insomnia problem can be overcome to a great extent.

9. Beneficial in maintaining blood circulation

By doing Surya Namaskar, the circulation of blood in the body becomes faster. This gives energy to the whole body and we are able to do any work. If you do Surya Namaskar daily, your blood circulation can always be fine.

10. Period

In women, the problem of not having periods at the right time is often heard. If you do Surya Namaskar every day, then this can maintain the hormonal balance in your body and periods can always happen at the right time.

11. Keep Skin Beautiful

By doing Surya Namaskar, the problem of constipation is easily removed. Let us tell you that most of the skin problems arise due to constipation. If you do Surya Namaskar daily, the wrinkles on your face can be removed to a great extent.

12. Concentration of Mind

By doing Surya Namaskar daily, problems like Vata, Pitta and Kapha are pacified. According to doctors, due to such a problem, the concentration of the mind ends. If you do Surya Namaskar daily, then you can get rid of such diseases and your concentration of mind can remain correct.

 

 


 



 

 

 

 

 

 

 




 


 

Wednesday, July 21, 2021

टॉप फाइव आयल फॉर हेयर ग्रोथ

टॉप फाइव आयल फॉर हेयर ग्रोथ 

 

अपनी व्यस्तता भरे जीवन में हम अपना ध्यान रखना भूलते जा रहे है।  हमारे शरीर को स्वक्षता की काफी जरुरत होती है। हम अपने शरीर की स्वक्षता का ध्यान रखते भी है , लेकिन हम प्रकिर्तिक रूप से नहीं रख पाते है , जिसके कारन हमें कई सारी  समस्याओ का सामना करना पड़ जाता है। अगर हमारी खूबसूरती की बात की जाये तो उसमे सबसे पहले हमारे बाल आते है , बालों की खूबसूरती हमारी खूबसूरती तय करती है।  
बाल बहोत ही नाजुक होते है , वो थोड़े ही समय में , गन्दगी से , विटामिन की कमी से , अनुवांशिकता के कारन टूटने लगते है।  इन्हे सुरक्षित रखना काफी कठिन हो जाता है, जब इनके टूटने का रेट सबसे जायदा हो।  
लेकिन हमारे प्राचीन ग्रंथो के अनुसार आज भी कई ऐसे तेल है जो बालो के लिए सबसे जायदा उपयोगी माने  जाते है।  
जिनमे पहले आता है , 

सरसो का तेल (Mustard oil )

सरसो का तेल अपने गुणों के कारन कई तरह के समस्याओ में औषधि के रूप में काम में आता है।  सरसो का तेल बहुत ही पौष्टिक माना जाता है ।  इसका प्रयोग खाने में  भी किया जाता है।गर्म तासीर होने के कारन ये सर्दियों में काफी लाभदायक होता है। सरसो के तेल में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो बालो के लिए काफी लाभदायक है । ये बालो के जड़ से मजबूत बनाता है।  सरसो के तेल से मालिश से रक्त संचार अच्छा होता है। 


अगर आप रूखे बालो से परेशान है तो , इसमें सरसो का तेल बहोत ही लाभदायक है।  सरसो के तेल से खुश्की जैसे समस्याओं में भी लाभ मिलता है।  नहाने के कुछ घंटे पहले सरसो तेल से बालो को मसाज करने से बाल नरम , मुलायम और चमकदार बनते है।  सरसों के तेल में सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं।इसमें विटामिन बी-3 यानी नियासिन भी मौजूद होता है। साथ ही मिनरल के तौर पर इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक की अच्छी मात्रा उपस्थित रहती है।  ये सभी तत्व बालो के लिए काफी उपयोगी होते है।  सरसों तेल के प्रयोग से तनाव से भी मुक्ति मिलती है। 

 

 

  जैतून का तेल ( Olive oil )

 

 जैतून का तेल  सिर्फ आपके खाने को ही हेल्दी नहीं बनाता बल्कि इसे बालों में लगाने से बाल भी हेल्दी हो जाते हैं। आज कल हर दूसरे और चौथे  व्यक्ति किसी न किसी प्रकार की बालों की समस्या से परेशान है। आइये हम जानते हैं , कि जैतून का तेल  किन- किन बालों की समस्याओं से हमें बचाता है ।
निम्बू बालो को डैंड्रफ से बचाता है तथा जैतून का तेल बालों को नमी प्रदान करता है, तथा स्केल्प में नए परतो को लाने में मदद करता है।  अगर नींबू और जैतून के तेल को मिक्स करके लगाया जाये तो बालो को डैंड्रफ की समस्या से बचाया जा सकता है।  जैतून का तेल आपको दोमुहे बालो से भी छुटकारा दिलाता है।  अगर जैतून के तेल को गर्म(हल्का गुनगुना करना , एक कटोरे में पानी ले गर्म सा फिर उसमे एक छोटे कटोरे में तेल करके रख दे इससे तेल आसानी से गर्म हो जाता है , और इसके पोषक तत्वा भी बने रहते है )  करके तथा उसमे अदरक का जूस  मिक्स करके  लगाने से ये दोमुहे बालो से भी निजात दिलाता है तथा बालों के ग्रोथ में भी लाभदायक होता है। जैतून का तेल बालो को शाइनी बनाने के भी काम आता है। 


कैस्टर का तेल (इसे हिंदी में अरंडी का तेल भी कहते है )

 

कैस्टर के तेल का इस्तेमाल लोग भोजन में करते है, साथ ही साथ इसे बालों के ग्रोथ में उपयोग में लगाया जाता है।
अधिकतर लोग बालों को पोषण देने के लिए नारियल तेल या सरसों का तेल लगाते हैं, लेकिन जल्दी काले, घने और मजबूत बाल चाहिए, तो आपको  कैस्टर के तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए । कैस्टर ऑयल बालों के लिए काफी हेल्दी माना जाता है । बालों के साथ ही यह त्वचा  और कई शारीरिक रोगों से भी बचाए रखता है। कैस्टर ऑयल कब्ज की समस्या का बेहतर इलाज है। कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स को तैयार करने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो कई रोगों को दूर रखते हैं।
कैस्टर का तेल लगाने से बालो को पोषक तत्व मिलता है , इसमें कैस्टर ऑयल में रिसिनोलेइक एसिड के साथ ही ओमेगा- 6 एसेंशियल फैटी एसिड्स भी होता है, जो रक्त संचार को सही करता है तथा बालों के ग्रोथ में लाभदायक सिद्ध होता है। कैस्टर ऑयल में एन्टी-वायरल, एन्टी-बैक्टीरियल और एन्टी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प में होने वाले हर तरह के इंफेक्शन, डैंड्रफ आदि की समस्या को दूर करता है।
कैस्टर का तेल लगाने से बालो की खुश्की की समस्या से निजात मिलता है।  
कैस्टर के तेल को दही में मिलकर लगाने से बालो में नमी आती है तथा डैंड्रफ की समस्या से भी निजात मिलता है। 

 

 प्याज का तेल (Onion oil )

 

प्याज का तेल पहले के दो तेलों की तरह काफी फायदेमंद होता है।  लेकिन इसका सबसे बड़ा फ़ायदा ये है की , इसे आसानी से घर पे बनाया जा सकता है।  इसे सरसों के तेल के साथ मिक्स करके और जैतून के तेल के साथ मिक्स करके या यूँ कहे तो , किसी भी तेल के साथ मिक्स करके लगाया जा सकता है।  प्याज का तेल बालों को नमी प्रदान करता है , ये हेयर ग्रोथ में भी लाभदायक होता है।  सफ़ेद प्याज का जूस भी बालो में आप तेल में मिक्स करके लगा सकते है , ये भी काफी लाभदायक होता है। बालो में रक्त संचार सही करने में प्याज का तेल बहुत फायदेमंद है। प्याज का तेल हमें दोमुहे बालो की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। 

 

 

नारियल का तेल ( Coconut oil )


 सभी भारतीय घरो में पाया जाने वाला तेल है ये, नारियल का तेल।  इसे इंग्लिश में कोकोनट आयल भी कहते है। नारियल का तेल बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं। नारियल तेल में पाए जाने वाले एसेंशियल फैटी एसिड और विटामिन बालों की जड़ों के आसपास जमा होने वाले सीबम को हटा देते हैं। सिर के बालों की जड़ो में नारियल तेल को गर्म करके लगाना , डेंड्रफ से निजात दिलाता है।  नारियल तेल को दही में मिलकर लगाने से बालों को बढ़ने में मदद मिलती है तथा बाल मुलयम और चमकदार बनते है।
नारियल तेल में बड़ी मात्रा में विटामिन और माइक्रो न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। जो बालों को पोषक तत्व प्रदान करते है।  नारियल तेल को अगर गरम करके लगाया जाये तो सभी तरह के मस्तिष्क बिमारियों से कुछ हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।  मानशिक तनाव को दूर करने के लिए नारियल तेल को गुनगुना करके उसे हलके हाथो से मालिश किया जाता है। 

 

 

बादाम का तेल  (Almond oil )

 बचपन से हम खातें आये है बादाम , बादाम हमारी मेमोरी को बढ़ता है तथा यह हमारे कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।  किसी को यदि अपना वजन कम करना होतो वो बादाम का प्रयोग करे।
बादाम पोषक तत्वों का पावर हाउस है। बादाम का तेल विटामिन ई, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, पोटेशियम और जिंक से भरपूर है। बादाम में इसके अलावा कई अन्य खनिज और विटामिन भी हैं।बादाम में बड़ी मात्रा में विटामिन ई, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड पाए जाते हैं।
बादाम का तेल भी बादाम की तरह ही पोषक तत्वों से भरपूर है।  ये बालों के हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।  बालो के ग्रोथ की बात हो या फिर बालों को मुलायम करने की बात हो , बादाम का तेल रामबाण माना जाता है।  बादाम के तेल से दोमुहे बालों  की समस्या भी ख़त्म हो जाती है।  तथा ये सिरदर्द के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है।
बादाम का उपयोग न सिर्फ भारत बल्कि मिडिल ईस्ट, और उत्तरी अफ्रीका में सैकड़ों साल से पारंपरिक आसान घरेलू उपायों में किया जाता रहा है। ये तेल भारत में नारियल तेल के अलावा, कई पीढ़ियों द्वारा सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला हेयर ऑयल है। 



नीम तेल (Neem oil )

विटामिन E से भरपूर नीम तेल के बारे में सुना होगा आपने।  नीम का तेल बालो से खुश्की दूर करने के साथ -साथ जुवों को भी जड़ से ख़त्म करता है।  नीम का तेल कई औषधीय गुणों से भरपूर है। नीम तेल  को नित्य लगाने से ये बालों के बढ़ने में मदद करता है।  नीम के तेल से बालो में किसी भी तरह का इन्फेक्शन नहो हो सकता है।  नीम के तेल के प्रयोग से बालो में डैंड्रफ की समस्या भी जाती रहती है।  नीम के तेल को सरसो के तेल में मिला के लगाने से इसकी गुणवत्ता और भी बढ़ जाती है।  नीम के तेल को नाभि में लगाने से पुरे शरीर में इन्फेक्शन होने का खतरा कम होता है।  नीम का तेल बहुउपयोगी तेलों में से एक है।  

 


 











Monday, July 19, 2021

मेरी शर्ट की सिलवटों में है .......

 

 

 मैं लिखना चाहता था उसके होठो पे एक कविता
लेकिन नहीं ढूंढ पाया मैं......उसके होठो की लालिमा

वो उगते हुए सूर्य में थी ,, मैं कहाँ से लाता
मैं जल जाता ,, मेरी कविता अधूरी ही अच्छी है

वो मुस्कुरा के ,, मेरी तरफ देखती और कह देती ,, झूठे
झूठे वादे तुम्हारे ,, दिखावो कहाँ है ,, वो कविता जो मुझपे लिखी थी

मैं उसके मुस्कुराते होठो को देखता और कहता ....... कमल की
पंखुड़ियों को क्या पन्ने पे सजाऊँ ......इन्हे जल में ही रहने दो  

वो शर्माती ,, और मेरे सीने से लग जाती ........ बस इतने में ही
चाँद मेरे आँगन में उतर आता ........उसके मुस्कराहट आज भी
मेरी शर्ट की सिलवटों में है .......

प्रिया मिश्रा :)) 

 


 

Monday, July 12, 2021

छुट्टन की काकी

 छुट्टन की काकी 



छूटन की काकी १०० वर्ष की है ,, काका तो नब्बे में ही निपट लिए थे ...... तबसे काकी ज्यादा चिड़चिड़ी सी रहती है। काका थे तो काकी बड़ी सजी धजी सी रहती थी।  नब्बे की उम्र में काका,, काकी पे कविताएं पढ़ते थे .........। आज कल के युवा दो दिन में एक दूसरे से माफ़ी मांगने लगते है ...। तुम जाओ किसी और रस्ते हम चले अपने रस्ते हमें माफ़ करो।  
काकी पढ़ी लिखी नहीं है,, लेकिन पढ़े लिखो से ज़्यादा समझदार है ,, उन्होंने जान -बूझकर अपना स्वभाव थोड़ा रुखा कर लिया है,, ताकि बेटे बहु नाती पोते उनको परेशां ना करे .........अब आज कल के बच्चे तो आप जानते ही है।  ना काकी के अचार -विचार एकदम शुद्ध है........दो समय कीर्तन में जाना ..........अपने उम्र के लोगो के साथ रहना , कोइ नाज -नखरा नहीं बड़े सरल स्वभाव की है।  काकी किसी की बुराई नहीं करती है .........सबका भला चाहने वाली काकी ने पूरा श्रीमद्भागवत गीता का पाठ सुना था।  काका एक संस्कृत के आचार्य थे , बड़े सज्जन आदमी थे वो भी।।  काकी अपने बचपन से लेकर जवानी तक जाती फिर ब्याह की बाद की सारी कहानी बताती है।  उनके तीन भाई थे और एक बहन ये सबसे छोटी है घर में।  काकी पढ़ लिख नहीं पाई..................बस गीत गाना आता था उन्हें ,, कहती है,, अब कहाँ पहले तो जे ही बात से काका ने इनसे ब्याह किया था  ||


गए थे अपने भाई के ब्याह में ..... भाई की दुल्हन क्या लाते खुद की पसंद कर आये ........अपनी भाभी की चाचा की बेटी को ........भाई के शादी के दो महीने बाद ही छूटन के काका का ब्याह काकी के साथ हो गया था।  कहती है ,, काका बहोत प्रेम करते थे इनको .......और जब भी थक फुर्सत पाते तो इनके पास बैठकर इनके गीत सुना करते थे ,, फिर लिखते और इनको सुनाते।  
काकी की प्रेम कहानी सुनने में किता अच्छा लग रहा न।  
काकी भी बड़ी अच्छी पत्नी थी ,, और सुन्दर भी .....गुणों का खान।  काकी सदैव मीठी रोटी खाती है  ......कहती है,, उनकी दादी ने उन्हें यही खिलाया था,, तबसे वो यही खाती है .............मुस्कुरा उठती है ये बताते हुए की काका उनके लिए बनाया करते थे।  काका को याद कर उनकी आँखे भर आती है। मैंने अम्मा से सुना भी था ,, जब तक काका थे काकी का चेहरा देखे बिना कही नहीं जाते थे ,, कहते थे मेरी लक्ष्मी है ,, मेरी सुभलक्ष्मी .........उनके साथ ही खाना खाते थे ,, चाचा जब -तक स्वस्थ थे ,, कितनी भी जल्दी क्यों ना हो सुबह का चाय चाचा ही बनाते थे.........।काकी तदेक उठ जाती थी तब और अब भी उठ जाती है ......कहती है,, स्त्री को सुबह उठ जाना चाहिए..................। काकी बहोत पढ़ी लिखी नहीं है ,, लेकिन अपने सरलता के कारन बहोत पूजी जाती है ,, काका के जाने के बाद उन्होंने ईश्वर प्रेम में वक़्त गुजरना सुरु कर दिया है .............पहल भी वो पूजा पाठ में लगी रहती थी।  काकी एक घरेलु - महिला के रूप में बहोत खुस थी अपने पति के साथ। 


काका ने उन्हें थोड़ा बहोत लिखना -पढ़ें सीखा दिया था।  कुछ -कुछ लिखती रहती थी ............अब तो बस काका को याद करके गुनगुनाती रहती है।  काकी ने पुरे परिवार को प्रेम से बाँधे रखा ।  अब थोड़ी चिड़चिड़ी सी हो गयी है .........काका के जाने के बाद उन्हें ये दर हो गया हो सायद की कोइ उन्हें निकाल दे घर से सायद।  नीव में कोइ खोट नहीं है ,, परन्तु काका के जाने के बाद वो इतनी टूट गयी है की ...........। कुछ याद नहीं रहता उन्हें काका और कृष्णा के अलावा।  
कभी पायल देख के रोटी है तो कभी हस्ती है ......................कभी चूड़ियां देख के उनके आँखों में चमक आ जाती है ................काकी सिर्फ शरीर से पृथ्वी पर है ........... आत्मा से तो वो कब की काका के साथ जा चुकी है।।


प्रिया मिश्रा :))

Monday, July 5, 2021

अमेरिकी इतिहास के महानायक

 अमेरिकी इतिहास के महानायक 

 



अमेरिकी इतिहास के महानायक थॉमस जेफरसन  के बारे में बताते हुए मुझे काफी अच्छा लग रहा है। इनकी दृहता वास्तव में बहोत ही महान है।
हमारे पास बहोत काम शब्द है इनको परिभासित करने के लिए।  आज के नवयुवक को जरुरत है ऐसे प्रेरणा की।  आसा है आपको मेरी ये पेशकश पसंद आएगी।

 


थॉमस जेफरसन प्रारंभिक अमेरिकी इतिहास के उन लगभग पौराणिक शख्सियतों में से एक हैं जो क्रांति के महान नायकों में से एक के रूप में खड़े हैं और यह देश क्या बनने जा रहा है, इसकी शुरुआती परिभाषा है। कभी-कभी किसी ऐसे व्यक्ति को देखना आसान होता है जो इतिहास में इतना लंबा खड़ा होता है और सोचता है, शायद उनमें से कुछ मिथक है। लेकिन जब आप उस समय के इतिहास को देखते हैं, तो वह उतना ही महान था जितना कि उसके प्रति हमारी आराधना से पता चलता है कि वह था।

 

  अपनी हाथो से अपने देश का और अपना भविष्य लिखने वाले व्यक्ति बहोत कम होते है ,, थॉमस जेफ़र्सन उनमे से एक थे।  एक महानयक
जिनका जन्म १३ अप्रैल को १७४३ में हुआ था वो  एक अमेरिकी राजनेता, राजनयिक, वकील, वास्तुकार, संगीतकार, दार्शनिक और संस्थापक पिता थे, जिन्होंने १८०१ से १८०१ तक संयुक्त राज्य के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। १८०९। उन्होंने पहले १७९७ और १८०१ के बीच जॉन एडम्स के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था और १७९० से १७९३ के बीच जॉर्ज वाशिंगटन के तहत पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के सचिव के रूप में कार्य किया था।

नए अमेरिकी संघ में थॉमस जेफरसन की सेवा पचास वर्षों तक चली। उन्होंने न केवल मुख्य दार्शनिक आधारों में योगदान दिया, जिस पर मेरा लोकतंत्र आधारित था, उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में सेवा की और विकासशील देश में कुछ अभूतपूर्व योगदान दिया |

उपलब्धि का यह अभूतपूर्व रिकॉर्ड तुलनीय लोक सेवकों के किसी भी लोक सेवा रिकॉर्ड में लगभग बेजोड़ है। लेकिन जेफरसन का योगदान सिर्फ सेवा से अधिक था, वह अपने समय के एक या दो या तीन प्रमुख दार्शनिक विचारक थे जिन्होंने अमेरिका की वैचारिक नींव रखी।

 

 स्वतंत्रता की घोषणा लिखने वाले उनके द्वारा की गई उपलब्धि को अधिक महत्व देना असंभव है। इस दस्तावेज़ ने अमेरिकी इतिहास में इतना केंद्रीय स्थान ले लिया है कि इसे आमतौर पर धार्मिक दस्तावेजों के लिए आरक्षित श्रद्धा के साथ देखा जाता है। यह अमेरिकी सरकार की प्रणाली के विश्वासों और मूल्यों को इतनी अच्छी तरह से संप्रेषित करता है कि जेफरसन को एक सच्चे मंत्री और उन आदर्शों के पैगंबर के रूप में देखा जा सकता है

 

 थॉमस जेफरसन भी मैनिफेस्ट डेस्टिनी और प्रशांत महासागर तक देश के पश्चिम की ओर विस्तार में दृढ़ता से विश्वास करते थे। उन्होंने प्रसिद्ध लुईस और क्लार्क अभियान को लॉन्च करने के लिए प्रेरणा, वित्त पोषण और राजनीतिक ताकत प्रदान की, जो अमेरिका के दिल की भूमि में विशाल नई भूमि और खजाने की खोज के लिए जिम्मेदार था और एक देश को "पश्चिम युवा आदमी जाने" और प्राप्त करने के लिए प्रेरणा प्रदान करता था। एक ऐसा राष्ट्र बनने का सपना जो "समुद्र से चमकते समुद्र तक" फैला हो।

 

 जेफरसन के पास ज्ञान की प्यास थी जो लगभग न बुझने वाली थी। उन्होंने वर्जीनिया विश्वविद्यालय के भवन में सीखने के उस जुनून को आगे बढ़ाया। लेकिन शिक्षा में उनका योगदान जिसने अमेरिकी समाज पर इतनी बड़ी छाप छोड़ी है, वह अमेरिकी पुस्तकालय प्रणाली का निर्माण था जिसके द्वारा किसी भी समुदाय के नागरिक बिना किसी कीमत के बड़ी मात्रा में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सार्वजनिक शिक्षा में एक अद्भुत प्रयोग था। लेकिन आज हम में से कुछ ही ऐसी दुनिया की कल्पना कर सकते हैं जहां हम किसी भी समय नहीं जा सकते

 

 इस व्यक्ति, थॉमस जेफरसन की प्रतिभा को वापस देखना महत्वपूर्ण है और आभारी होना चाहिए कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के महान राष्ट्र के विकास में इतने महत्वपूर्ण समय के लिए समय का आदमी था।

 

 प्रिया मिश्रा 

 


 

 

 

 

 



Sunday, July 4, 2021

चार कदम के फासले

 

चार कदम के फासले 
 
कभी - कभी बड़े हो जाते हैं, चार कदम के ये फासले |आज जब खुद का घर खोला तो वो मकान बन चूका था ... अपना घर पराया हो गया था |
आज दरवाजे खोलने पर आवाज नहीं हुई जैसे सन्नाट्टो से दोस्ती कर ली हो, इस घर के हर सामान ने , बड़ा ही उमस सा हो गया था यहाँ... का हर कोना | 
 
मैं अंदर गयी , टूट के गिर गयी ऐसा लगा.... आज से पहले इसे झाँका भी न था | आज जाने क्यों माँ की याद आ गयी थी ..... सो घर के सामान में माँ के स्नेह को ढूंढ़ने चली आई | इतना तो तब भी न टूटी थी जब हम अलग हुए थे शादी के बाद पहली बार | लगा संभाल लुंगी खुद को | 
 
मैंने कभी तलाक नहीं लिया, न उसने लिया| खुद की रजामंदी से अलग हुए थे | मैंने शहर छोड़ दिया, देश छोड़ उसका हर एक अहसास छोड़ दिया ... और चली आई एक नई दुनिया बसाने | 
 
ऐसा लगता हो जैसे मेरे सामने कोइ फिल्म चल रही हो ब्लाक एंड वाइट | जैसे कल आज में समेट के सामने आ गया हो | कल जैसे आज हो गया हो , मेरा माँ से जिद करना | है मैं बहोत जिद्दी थी , बहोत | मैंने ही तो को मनाया था सिद्धार्थ के लिए | कितनी मिन्नते की थी | माँ भी जिद्द पे थी शयद वो सही जिद्द पे थी,, और मैं गलत जिद्द पे | 
 
सिद्धार्थ की कई गिर्ल्फ्रैंड रह चुकी थी | सबको छोड़ने का उसके पास कारन था | मैं कभी ये नहीं सोच पाई थी की एक दिन उसके पास मेरे लिए भी कारन होगा | माँ सब जानती थी और इसलिए वो मुझे बार - बार रोकती रही | पर मैं किसकी सुनने वाली थी | मैं पागल थी हा, सच में | सिद्धार्थ तो मुझसे शादी भी नहीं करना चाहता था , वो सिर्फ मुझे गिर्ल्फ्रैंड की तरह रखना चाहता था | 
उसके विचार से शादी एक बकवाश से जायदा कुछ नहीं था | दरहसल वो अपनी जिमेदारयो से हमेसा मुँह मोड़ना चाहता था | उसे लगता था शादी करने के बाद वो आजाद नहीं रह पायेगा | पर कौन सी आजादी इसकी खबर उसे थी ही नहीं | 
 
कैसे भी कर के मैंने ये शादी अरेंज की और शादी के ६ माह बाद ही हम अलग हो गए | कारन एक और नई लड़की और उसे जिंदगी में लाने के लिए उसके पास हजार कारन थे.... और मुझे छोड़ने के लिए करोड़ो कारन थे | 
उसने कहा और मैंने उसे छोड़ दिया हमेसा के लिए | जहाँ प्यार न हो वह कैसा हक़ | सब कुछ छोड़ के दूसरे देश में आ गयी | कोइ मिन्नते नहीं मांगी कोइ वास्ता नहीं दिया उसे | गलती मेरी थी पश्चाताप कर रही थी | 
लेकिन आज अतीत सामने आकर खड़ा हो गया | सफेदी लिए हुए , उसके बालो में सफेदी आ गयी थी | आज भी हम , यु ही टकराये थे जैसे पहले टकराये थे | पर आज बालो से जायदा रिस्तो में सफेदी आ गयी थी और हम चार कदम का रास्ता भी तय न कर पाए | न मैंने किया न उसे करने दिया |
प्रिया मिश्रा 
 
 

 

दे लठ , दे लठ

  

 

साला हम कबसे तय कर रहे है ,, वो लाल सूट वाली से बात करने को।  अभी तक मौका ही नहीं मिला।

मौका ,, मौका ढूंढोगे बेटा तो हो गया ,, हो गयी वो किसी और की।

हम खुद ही में बतियाते -बतियाते सो जाते है रोज ,, साला दिल है की मानता नहीं।

आज सोच रहे है की बात कर ही ले ,, मान जाएंगी देवी जी तो ठीक ना तो बहन बुला लेंगे ,, किसी और की😐।

पकडे ऑटो रिक्सा भागे कॉलेज ,, हाँ अभिये टाइम था उसके आने का .......। बेग तेज था दिमाग का ,, ऑटो धीरे चल रहा था ,, कम्बखत बहुत धीरे।
आ गया कॉलेज ,, क्लास ओवर हो गया था ,, मन ही मन बोले क्या टाइमिंग है भाई, आगे बढे सब लडकियां निकल रही थी .......। देवी जी दिखी नहीं ..। हम पूछ बैठे रीमा जी आई है क्या ? 


उनकी दोस्त ने हमें ऐसे देखा जैसे इनके हाथ में होतो कभी हम इनके जीजा जी ना बन पाएंगे।  घूरती रह गयी बहन जबतक हम इनकी आँखों से ओझल न हुए😬। 

 

 ऐसी बेज्जती देख के किसी और से पूछने की हिम्मत न हुई।  हम कुछ देर इन्तजार किये,, फिर निकल आये, का करते ....। छेड़ -छाड़ के कैसे में अंदर हो जाते ,, लड़की तो नहीं ही मिलती ..... बाबूजी उकेर देते पूरा ,, खैर हिम्मते मर्द तो मददे खुदा।  

आज बस कह के निकल आया ,, कल आने का वादा करके।
शाम से रात तक जितने भी काम किये सबमे प्रैक्टिस करता रहा।
रीमा जी हम आपको बहुत प्यार करते है ,, अबे पगला गए हो का,, ये अभी में मनोज कुमार बनोगे।  झट सरुख खान बन गए .......। रिइइइइइइइ माआआ आई लव हम्म्म्म्म ,, याककककक अबे का हो गया है हमें .........। यहाँ दही मिक्सी में पीस रही थी,, वहाँ हम मनोज बाजपयी बने हुए थे वासेपुर वाले .....हम लुंगी उठा के ,, मुँह में दातुन लिए पूछ रहे थे ,, अरे वो रीमा ...कहे अकेले हो ..... हमरे साथ आ जाओ। कभी गोविंदा बन जाते ........। जो तू होती जाया बहादुरी हम भी तो ,, लम्बू होते गोरी तेरे नैनो में हम बस जात........साला ,, लिट्टी बन गयी, दही की लस्सी बन गयी ,, भरता भी बन गया ........... सब हो गया,, बस आई लव यू नहीं पक पाया।  

रात भर बड़बड़ाते रहे हम ........। रीमा जी सुनो रीमा शर्मा बन जाओ ,, रीमा जी शर्मा खानदान की बहु बन जाओ,, करते करते सुबह हो गयी।  

आँख खुली तो बहार हंगामा जैसा सुनाई पड़ा .....। भागे हम दरवाजा खोला तो गजबे हो गया ,, कुछ लोग मेरे पडोसी को पिट रहे थे .....। 

पूछने पर पता चला बतमीजी की है ,, इनकी बहन को प्रपोज़ कर रहा था ,, पकड़ा गया ।

मन में आया,, अगर पकडे गए और लड़की भी नहीं मानी ,, पीटने के बाद भरी बेज्जती हो जाएगी भाई ,,  कसम से रीमा जी का भूत मेरे गांव के पुराने वाले पीपल पे जा के बैठा है आज तक।  
दिमाग में लठ बज रही है ,, दे लठ , दे लठ 


प्रिया मिश्रा :))

 


 

 

 

संसद भवन में स्थापित सेंगोल का क्या इतिहास है ?(पांच हजार पूर्व का इतिहास )

पीएम नरेंद्र मोदी जी का एक और ऐतिहासिक फ़ैसला जिसने हमारे पूज्य प्रधानमंत्री जी के गौरव के साथ - साथ भारत के भी सम्मान को भी बढ़...