धन दौलत से
प्रभावित
होने वाली लड़कियां
कभी भी नहीं
बन पातीं हैं
किसी सच्चे ह्रदय से
निकले लफ़्जों से बनी
प्रेम कविता
ऐसी प्रेम कविता जो
रहती है सदियों तक अमर
ठीक वैसे ही
जैसे सफ़ेद रंग देखकर
प्रेम करने वाले पुरुष नहीं
पा सकते
कभी एक अनछुई रूह के प्रेम को ..!!
अंकित तिवारी
No comments:
Post a Comment